Callihgrahy, Indian scripts, Kalamcraft, Livelihood Development, NRLM, self help groups, Sulekha kala, Vocal for local

स्वदेशी जागरण और सुलेख कला

विश्वविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच तथा छत्रपति शाहूजी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीरी लाल ने अपने ओजस्वी संबोधन से युवा उद्यमियों को प्रेरणा दी। उन्होंने युवाओं को उद्यमिता के बड़े लक्ष्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय में आये स्वदेशी जागरण मंच के विद्वान महानुभावों ने सुलेख कला की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। वरिष्ठ सुलेख कला उद्यमी विजय कुमार वर्मा और गोधन उद्यमी राकेश मिश्रा ने विश्वविद्यालय में पधारे स्वदेशी जागरण मंच के विद्वान महानुभावों से संक्षिप्त मुलाकात करके सुलेख कलाकृति भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *